Recent Movies
Showing posts with label Sharmeen Obaid Chinoy. Show all posts
Showing posts with label Sharmeen Obaid Chinoy. Show all posts

ऑस्कर्स 2016 : सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री ब्री लार्सन, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो - Oscars 2016 : Best Actress Brie Larson , Best Actor Leonardo DiCaprio


ऑस्कर्स 2016 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार 'स्पॉटलाइट' ने हासिल किया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड काफी इंतज़ार के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो को मिला, उनकी फिल्म 'द रेवनेंट' के लिए।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवॉर्ड एलेजांद्रो जी इनारितु को 'रेवनेंट' के लिए मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड ब्री लार्सन को 'रूम' के लिए मिला है।

भारतीय मूल के फिल्मकार आसिफ कपाड़िया की फिल्म 'एमी' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीत लिया है। वहीं पाकिस्तानी फिल्मकार शरमीन ओबैद चिनॉय की फिल्म 'अ गर्ल इन द रिवर' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सबजेक्ट का पुरस्कार दिया गया। गौरतलब है कि यह शरमीन का दूसरा ऑस्कर है, इससे पहले उन्हें 2012 में 'सेविंग फेस' के लिए सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार मिल चुका है। वहीं सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्मों की श्रेणी में हंगरी की 'सन ऑफ सॉल' ने पुरस्कार जीता।

इससे पहले समारोह में एलिसिया विकैंडर ने फिल्म 'दानिश गर्ल' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीता और मार्क रायलांस ने ब्रिज ऑफ स्पाइज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अवॉर्ड जीता।

सर्वश्रेष्ठ ऑरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए फिल्म स्पॉट लाइट और रूपांतरित स्क्रीनप्ले के लिए बिग शॉर्ट को अवॉर्ड मिला है।

Keywords : ऑस्कर्स 2016,आसिफ कपाड़िया,शरमीन ओबैद चिनॉय,प्रियंका चोपड़ा, Oscars 2016,asif kapadia, Sharmeen Obaid Chinoy,Priyanka Chopra