Recent Movies
Showing posts with label amitabh bachchan Birthday 11 october. Show all posts
Showing posts with label amitabh bachchan Birthday 11 october. Show all posts

धूमधाम से मनेगा अमिताभ बच्चन का जन्मदिन


कुछ दिनों बाद 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। दुनिया भर में फैले उनके प्रशंसक इस दिन को यादगार बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखते है। इस बार बिग बी के परिवार वालों ने भी यह दिन धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। 
बच्चन परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक बिग बी 11 अक्टूबर को 70 वर्ष के पूरे हो जाएंगे। इस दिन को यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। मुंबई में एक भव्य पार्टी ‍दी जाएगी जिसमें बिग से जुड़े लोगों को बुलाया जाएगा। 

Amitabh bachchan,
साथ ही अमिताभ बच्चन पर एक विशेष किताब इसी पार्टी में जारी की जाएगी। एक विशेष फिल्म भी अमिताभ पर बनाई गई है जिसमें बिग के अब तक अनदेखे फोटो इसमें दिखाए जाएंगे। फिलहाल बच्चन परिवार इस बारे में बताने के लिए तैयार नहीं है पर गुपचुप तैयारियां जोरो पर हैं।