Recent Movies
Showing posts with label bhavna. Show all posts
Showing posts with label bhavna. Show all posts

अब सोनाक्षी की हॉट कजिन भी दिखाएंगी बॉलीवुड में जलवा

bhavna
प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल 'लेडिज वर्सेस रिक्की बहल' से इंट्री की थी| अब सोनाक्षी सिन्हा की कजिन भावना रुपारेल भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं| भावना को प्रीतिश चक्रबर्ती अपनी आनेवाली फिल्म 'चलो पिक्चर बनाते हैं' में कास्ट करने जा रहे हैं|भावना ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि उन्हें फेसबुक के जरिए इस फिल्म का ऑफर मिला| उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया और वह सेलेक्ट हो गईं| भावना ने कहा वह यह फिल्म पाकर बेहद खुश हैं| फिल्म की स्क्रिप्ट और उनका रोल बहुत ही अच्छा है इसलिए मैंने हां कर दी| वैसे ऐसा नहीं है कि भावना ने पहले कैमरे का सामना न किया हो| वह न तुम जानो न हम में ईशा देओल की बहन और जॉगर्स पार्क में छोटा सा रोल कर चुकी हैं| इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है|