Recent Movies
Showing posts with label item. Show all posts
Showing posts with label item. Show all posts

आइटम गर्ल कहलाने में कोई बुराई नहीं : नतालिया कौर

nataliya kaur
नतालिया कौर के बारे में अगर ढेर सारे लोग जानने लगे हैं तो इसका श्रेय ‘डिपार्टमेंट’ फिल्म के निर्देशक रामगोपाल वर्मा को जाता है जिनकी फिल्म में नतालिया ने आइटम नंबर किया है। रामू से इस फिल्म के बारे में पूछो तो वे सिर्फ नतालिया, उसकी सुंदरता और उसके सेक्सी फिगर के बारे में ही बात करते हैं। फिल्म के कलाकार, स्टोरी लाइन के बारे में ज्यादा नहीं बताते हैं। नतालिया को लोग अब आइटम गर्ल कहने लगे हैं। कुछ सुं‍दरियां इस बात का बुरा मान जाती हैं, लेकिन नतालिया का कहना है कि आइटम गर्ल कहलाने में कोई बुराई नहीं है। उनके मुताबिक कुछ लोग ऐसे हैं जो फिल्म में सिर्फ डांस करना चाहते हैं, एक्टिंग नहीं। नतालिया का इरादा भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन रामू तो अपनी अगली फिल्म में उन्हें हीरोइन बना कर पेश कर रहे हैं।