Recent Movies
Showing posts with label nataliya kaur. Show all posts
Showing posts with label nataliya kaur. Show all posts

नतालिया कौर को मिल गया बॉयफ्रेंड!


nataliya kaur
यह खबर सुनकर रामगोपाल वर्मा के दिल पर छुरियां चल सकती हैं। डिपार्टमेंट फिल्म की सनसनी नतालिया कौर, जिस रामू मर मिटे हैं, दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत बता रहे हैं, की लाइफ में एक पुरुष की एंट्री हो गई है। नतालिया कौर पिछले दिनों कई बार आशीष रहेजा नामक एक बिल्डर के साथ देखी गई। नतालिया ने जिस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया आशीष वहां मौजूद थे। दोनों की नजदीदकियों को देख यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है और कहने वाले कहने लगे हैं कि नतालिया को बॉयफ्रेंड मिल गया है। आधी भारतीय और आधी ब्राजीलियन नतालिया बॉलीवुड में अपने पैर जमाना चाहती हैं। रामू ने नतालिया और राणा दग्गुबाती को लेकर एक लव स्टोरी प्लान की है, लेकिन बात घोषणा से आगे नहीं बढ़ पाई है। इसीलिए नतालिया अब दूसरे प्रोड्यूसर्स के साथ फिल्म करना चाहती हैं। रामू ने नताशा की खूब तारीफ की और उनके लिए दिल हथेली पर लिए घूम रहे हैं, लेकिन नतालिया ने रामू को बिलकुल भी घास नहीं डाली।

नथालिया कौर का सेक्सी फोटोशूट करेगा सबको घायल


राम गोपाल वर्मा की खोज और ब्राज़ील की हॉट हसीना नथालिया कौर अपने हॉट और सेक्सी फोटोशूट से छा गई हैं। हाल ही में उन्होंने बेहद गरमागरम फोटोशूट करवाया है। 

मालूम हो कि नथालिया राम गोपाल वर्मा की आगामी फिल्म डिपार्टमेंट में अपने आइटम नंबर से जलवे बिखेर रही हैं। लगता है कि उनपर फिल्माया गया आइटम नंबर 'दन दन..' पर यह गरमागरम फोटोशूट भारी पड़ने वाला है। 

'डिपार्टमेंट' में नथालिया कौर के दमदार और सेक्सी नंबर इन दिनों खूब छाया हुआ है। ऐसे में नथालिया ने एक मैगज़ीन के लिए हॉट फोटोशूट देकर फिर से सुर्खियां बटोरने की ठान ली है। 

nataliya kaur
खास बात यह है कि नथालिया का यह फोटोशूट लिंगरी में हैं। फोटोशूट को देखकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि उनकी हर फोटो आपको अपने अंदाज से घायल कर देगी।

आइटम गर्ल कहलाने में कोई बुराई नहीं : नतालिया कौर

nataliya kaur
नतालिया कौर के बारे में अगर ढेर सारे लोग जानने लगे हैं तो इसका श्रेय ‘डिपार्टमेंट’ फिल्म के निर्देशक रामगोपाल वर्मा को जाता है जिनकी फिल्म में नतालिया ने आइटम नंबर किया है। रामू से इस फिल्म के बारे में पूछो तो वे सिर्फ नतालिया, उसकी सुंदरता और उसके सेक्सी फिगर के बारे में ही बात करते हैं। फिल्म के कलाकार, स्टोरी लाइन के बारे में ज्यादा नहीं बताते हैं। नतालिया को लोग अब आइटम गर्ल कहने लगे हैं। कुछ सुं‍दरियां इस बात का बुरा मान जाती हैं, लेकिन नतालिया का कहना है कि आइटम गर्ल कहलाने में कोई बुराई नहीं है। उनके मुताबिक कुछ लोग ऐसे हैं जो फिल्म में सिर्फ डांस करना चाहते हैं, एक्टिंग नहीं। नतालिया का इरादा भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन रामू तो अपनी अगली फिल्म में उन्हें हीरोइन बना कर पेश कर रहे हैं।