Recent Movies
Showing posts with label karishma kapoor daughter. Show all posts
Showing posts with label karishma kapoor daughter. Show all posts

करिश्मा ने बेटी के लिए चुनी डेंजरस इश्क


 नोएडा। करिश्मा कपूर की डेंजरस इश्क बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन करिश्मा को इस बात की निराशा नहीं है। करिश्मा का कहना है कि उन्होंने यह फिल्म अपनी बेटी समायरा के लिए चुनी थी।

Karishma kapoor

करिश्मा का कहना है कि उनकी बेटी सात साल की है और अब वह अपनी मां को स्क्रीन पर देखकर समझ सकती है। बेटा कियान राज अभी दो साल का है। फिल्म में काल्पनिक तत्व थे, विभिन्न पोशाकें थी, आलौकिक पहलु थे जो कि वह देख सकते हैं। इसके अलावा फिल्म 3डी थी जो कि मेरे लिए बिल्कुल नई थी। मैने इससे पहले इस तकनीक के साथ कभी काम नहीं किया था और मै यह प्रयोग करना चाहती थी।

करिश्मा कहती है मुझे पता है लोग सोच रहे हैं मैने यह फिल्म क्यों साइन की पर मुझे पता है मैने क्या किया। फिल्म की कहानी मुझे अच्छी लगी और एक ही फिल्म में मैने कई किरदार निभाए। 3डी के कारण करिश्मा के परिवार वाले फिल्म को प्राइवेट थिएटर में नहीं देख पाए। मै चाहती थी सब लोग मुझे थिएटर में जाकर देखे 3डी इफेक्ट के साथ।