Recent Movies
Showing posts with label look. Show all posts
Showing posts with label look. Show all posts

रिलीज से पहले 'हाई हील्स' का लुक जारी - ki and ka's-song "high heels" photo

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'की एंड का' के गाने 'हाई हील्स' का रिलीज से पहले लुक जारी किया गया है। इससे पहले जारी हुए ट्रेलर में फिल्म की कहानी को बताते हुए मस्ती के साथ सीरियस मुद्दे को उठाकर दिखाने की कोशिश की गई है।

निर्देशक आर. बाल्की की इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अतिथि भूमिका में हैं। करीना अपने करियर में पहली बार मेट्रो सेंट्रिक कैरेक्टर में नजर आएंगी। वह कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करने वाली औरत के किरदार में नजर आएंगी।

इस फिल्म में करीना घर की मुखिया हैं और अर्जुन ने फिल्म में हाउस हसबैंड का किरदार निभाया है। आर. बाल्की इससे पहले 'चीनी कम' और 'पा' जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने बना चुके हैं। फिल्म 'की एंड का' एक अप्रैल 2016 को रिलीज होगी।

Keywords : Bollywood, arjun,kareena,look,ki and ka's,song "high heels" , अर्जुन कपूर, करीना कपूर, की एंड का, हाई हील्स, बॉलीवुड, बॉलीवुड खबरें,