Recent Movies
Showing posts with label sanjay daat. Show all posts
Showing posts with label sanjay daat. Show all posts

‘सन ऑफ सरदार’ में पिता की तरह दिखेंगे संजय


अभिनेता संजय दत्त आने वाली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में उसी रूप में नजर आएंगे, जैसा 1963 में बनी फिल्म ‘मुझे जीने दो’ में उनके पिता सुनील दत्त नजर आए थे। उस फिल्म में सुनील दत्त डकैत की भूमिका में थे और उनके परिधान तथा गेट-अप उसी तरह के थे। संजय ने पिता की फिल्म ‘मुझे जीने दो’ के फिर से निर्माण की योजना बनाई थी, लेकिन इस योजना को अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में शामिल कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में संजय के कपड़े तथा मेकअप उनके पिता के जैसे हैं। यह हालांकि फिल्म की मूल योजना नहीं थी। सूत्रों का कहना है कि संजय ने जब ‘सन ऑफ सरदार’ में काम करने की स्वीकृति दी थी तो उन्हें अपनी भूमिका के बारे में भी पता नहीं था। उन्होंने यह फिल्म बस अपने दोस्त अजय देवगन के लिए कर ली थी, जो इसका निर्माण कर रहे हैं। शुरू में संजय के लिए किसी विशेष गेट-अप की योजना नहीं बनाई गई थी। लेकिन इसी बीच ‘अग्निपथ’ आई। सूत्र के अनुसार, ‘‘फिल्म में संजय को दिए गए विशेष लुक के कारण उनका चरित्र सफल रहा। इसके बाद ही अजय ने निर्देशक अश्विन धीर को अपने दोस्त संजय के लिए विशेष गेट-अप का सुझाव दिया। ‘सन ऑफ सरदार’ में संजय को कौन सा लुक दिया जाए, इस पर खूब चर्चा हुई। संजय ने ‘मुझे जीने दो’ में अपने पिता के लुक का सुझाव रखा, जो उन्हें बचपन से ही आकर्षित करता आया है। निर्देशक धीर ने कहा कि संजय फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के बहुत सख्त व बहन पर अंकुश रखने वाले भाई का किरदार निभा रहे हैं। हां, उनका लुक और चरित्र ‘मुझे जीने दो’ में सुनील दत्त साहब के लुक से मिलता-जुलता है। वास्तव में हमने संजय को लम्बे समय बाद एक घोड़े पर भी बिठाया।

संजय दत्त : 10 करोड़ का विलेन


sanjay daat
संजय दत्त को बिजॉय नाम्बियार ने अपनी अगली फिल्म में विलेन का रोल निभाने के लिए साइन किया है। सूत्रों के मुताबिक संजू बाबा को दस करोड़ रुपये इस काम को करने के बदले में मिलेंगे। फिल्म में हीरो शाहिद कपूर होंगे। अग्निपथ की कामयाबी के बाद संजय दत्त की गाड़ी फिर चल पड़ी है। कांचा चीना के रोल में संजय दत्त इतने खतरनाक लगे कि अग्निपथ के हीरो रितिक रोशन पर भी वे भारी पड़े। उनका खतरनाक अंदाज देख कई लोग डर गए। अग्निपथ की कामयाबी का श्रेय रितिक की बजाय संजय को ज्यादा दिया गया और संजय ने इस सफलता का जश्न भी मनाया। अग्निपथ के बाद से ही संजय एक बार फिर निर्माताओं की नजर में चढ़ गए। ज्यादातर फिल्मों में उन्हें विलेन के रोल ऑफर हुए, लेकिन संजय सिर्फ चुनिंदा रोल करने के पक्ष में हैं। जब बिजॉय नाम्बियार ने उन्हें अपनी फिल्म की कहानी सुनाते हुए विलेन का रोल ऑफर किया तो संजय ना नही कह पाए। इस निगेटिव रोल के लिए संजय को दस करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इतनी रकम तो बॉलीवुड के कई हीरो, हीरोइन को भी नहीं मिलती।