Recent Movies
Showing posts with label shahid kapoor dance. Show all posts
Showing posts with label shahid kapoor dance. Show all posts

शाहिद कपूर करेंगे प्रभुदेवा की अगली फिल्म


shahid kapoor

लगातार असफल फिल्म देने वाले शाहिद कपूर के लिए यह राहत की बात है कि वे हिट फिल्म निर्देशित करने वाले प्रभुदेवा की अगली फिल्म ‘नमक’ में होंगे। वैसे कुछ दिनों पहले ही इस तरह की खबर आई थी, लेकिन शाहिद ने तब इसका खंडन ‍किया था। ‘कमीने’ में शाहिद का अभिनय देख प्रभुदेवा बेहद प्रभावित हुए थे और उसी के बाद से वे शाहिद के साथ फिल्म करना चाहते थे। वांटेड और राउडी राठौर जैसी मसालेदार फिल्म बना चुके प्रभुदेवा की फिल्म ‘नमक’ में भी मनोरंजन का तड़का रहेगा। यह एक एक्शन मूवी होगी और इसमें मध्यप्रदेश में चल रहे ड्रग कारोबार को दिखाया जाएगा।

100 करोड़ क्लब का पैमाना गलत : शाहिद


नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई को बेशक फिल्म के हिट होने का पैमाना माना जाने लगा हो लेकिन शाहिद कपूर इसे एक चलन से ज्यादा कुछ नहीं मानते। उनका कहना है कि फिल्मों को सिर्फ इसी आधार पर नहीं आंका जाना चाहिए।

शाहिद कहते हैं, 100 करोड़ क्लब एक सनक भर है जो कि पिछले तीन सालों से इंडस्ट्री में है। इस वर्ग में आने वाली फिल्में एक अलग शैली की होती हैं और उनमें वही अभिनेता काम करते हैं जो पिछले 20 सालों से इंडस्ट्री में हैं। देश के दिल तक पहुंचने में कुछ वक्त लगता है।

Shahid kapoor

दबंग, बॉडीगार्ड और द डर्टी पिक्चर जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ से भी ज्यादा कमाई करके एक ऐसा मील का पत्थर खड़ा कर दिया है, जिसे पार करना काफी मुश्किल है। 

शाहिद कहते हैं कि ये सभी बड़े दर्शक वर्ग की फिल्में थीं जिनमें आधारभूत समझ और बहुत सा मनोरंजन था। लेकिन अगर हम सिर्फ आंकड़ों के पीछे ही भागते रहे तो हम अभिनेताओं के तौर पर खुद को रोक लेंगे।

तेरी मेरी कहानी के प्रमोशन के दौरान शाहिद ने कहा, मुझे लगता है कि फिल्म बनाने का अकेला मकसद सिर्फ यही नहीं हो सकता। हमे खुद को अलग-अलग स्थितियों में खोजना है। 

शाहिद की पिछली फिल्म मौसम बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। उनकी अगली फिल्म कुनाल कोहली के निर्देशन में बनने वाली ह्यतेरी मेरी कहानी है। इसमें शाहिद के साथ प्रियंका दिखाई देंगी। इस फिल्म में शाहिद 1910, 1960 और 2012 के तीन अलग-अलग किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

शाहिद होस्ट करेंगे आईफा


मुंबई। इस वर्ष 13 वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार शाहिद कपूर होस्ट करेंगे। इसमें बिपाशा बसु, सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर के लिए नृत्य की कोरियोग्राफी करने के अलावा प्रभुदेवा खुद में इस साल अपना नृत्य पेश करेंगे।

Shahid Kapoor

शाहिद इस बार पहली बार इस पुरस्कार समारोह को होस्ट करेंगे। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए होस्ट करने और परफार्म करने के लिए बड़ा मंच है। मैं घबराया हुआ हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पुरस्कार समारोह को होस्ट करने के दौरान फिल्म उद्योग के मित्रों और साथियों पर व्यक्तिगत तौर पर निशाना नहीं साधना चाहेंगे।

shihid Kapoor

शाहिद के अतिरिक्त बिपाशा, सोनाक्षी और गायक मिका भी अगले महीने होने वाले इस पुरस्कार समारोह में परफॉर्म करेंगे। 13 वां आईफा पुरस्कार समारोह सात जून से 9 जून तक सिंगापुर में चलेगा।