Home » » मना-मना कर हार गईं प्रियंका मगर नहीं पसीजा सलमान का दिल!

मना-मना कर हार गईं प्रियंका मगर नहीं पसीजा सलमान का दिल!


सलमान खान किसी बात को ना आसानी से भूलते हैं और न ही माफ करते हैं। इसे भला प्रियंका चोपड़ा से बेहतर और कौन समझ सकता है। सल्लू मियां के साथ एक-दो फिल्मों के ऑफर ठुकराने का खामियाजा उन्हें अब तक भुगतना पड़ रहा है।

अब सलमान उनसे इतने नाराज है कि न तो वह प्रियंका के साथ फिल्म करने में रूचि ले रहे हैं और न ही उन्हें पार्टियों में बुला रहे हैं। पिछले दिनों सलमान के घर हुई एक पार्टी में सभी बड़े फिल्म स्टार्स मौजूद थे, सिर्फ प्रियंका को ही उसमें नहीं बुलाया गया। प्रियंका सलमान से पैचअप को बेकरार हैं।

उन्होंने अपनी तरफ से इसके लिए तमाम कोशिशें कीं लेकिन नाकाम रही हैं। इसलिए अब उन्होंने सलमान के दुश्मन शाहरुख खान से नजदीकियां बढ़ा ली हैं। उन्हें पता है कि सलमान से पंगा लेकर उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला।
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.