Home » , » सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'आरक्षण' पर जवाब दे यूपी सरकार

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'आरक्षण' पर जवाब दे यूपी सरकार



नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता प्रकाश झा की याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से विवादास्पद फिल्म 'आरक्षण' के प्रदर्शन पर रोक लगाने के मामले में गुरुवार तक जवाब देने को कहा है। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी। न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा और अनिल आर

दवे ने प्रकाश झा की याचिका पर केंद्र और उत्त

र प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने शीर्ष अदालत से फिल्म के प्रदर्शन पर रोक सम्बंधी आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की जिरह की लेकिन शर्मा ने कहा कि कोई भी निर्णय वह राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद ही करेंगे। साल्वे ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक को खत्म नहीं किए जाने से निर्माता को और अधिक आर्थिक नुकसान होगा, जिसपर अदालत ने शुक्रवार को करने को कहा। यह तारीख अपेक्षाकृत छोटी है।

Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.