
वयोवृद्ध अभिनेत्री जोहरा सहगल शुक्रवार को 100 साल की हो गईं, जिस पर बॉलीवुड की हस्तियों ने ट्विटर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा कि जोहरा सहगल महान अभिनेत्री 100 साल की हो गईं। वे भारतीय सिनेमा के 100 साल पूरे होने की प्रतीक हैं। इस महान महिला को जन्मदिन की बधाई। शबाना आजमी ने कहा कि जोहरा आपा, आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। सालगिरह मुबारक और बेहद ऐहतराम के साथ सलाम आपकी जिंदादिली को।
लेखक सलमान रुश्दी ने ट्विटर पर लिखा- प्रख्यात भारतीय अभिनेत्री जोहरा सहगल आज 100 साल की हो गईं। मेरी जोहरा खाला को बधाई। न्यूयॉर्क से उन्हें ढ़ेर सारा प्यार। फिल्मकार करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा कि जोहरा सहगल 100 साल की हो गईं। उनके लिए महज एक शब्द काफी है, वाह।
अभिनेत्री दिया मिर्जा ने कहा- भारतीय नाट्यमंच और सिनेमा की महान महिला का 100वां जन्मदिन। कितना बड़ा सफर है यह। और कैसी हैं यह महिला। जोहराजी को जन्मदिन मुबारक हो। विवेक ओबरॉय और अन्य फिल्मी हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी है।
जोहरा हम दिल दे चुके सनम, दिल से और चीनी कम जैसी कई फिल्मी में आईं। वे अंतिम बार संजय लीला भंसाली की ‘सांवरिया’ में नजर आई थीं।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.