बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल नेटवर्किंग साईट का इस्तेमाल करने में बहुत आगे हैं| वह खासकर ट्विटर के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं| उनकी फॉलोवर्स लिस्ट में बड़ी संख्या में फैंस होते हैं जिनके सवालों का जवाब स्टार्स अक्सर देते हैं| लेकिन जब यही फैंस इनकी एक्टिंग प्रतिभा का मजाक उड़ाएं तो उन्हें गुस्सा आ जाता है|
हाल ही में सोनम कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही गया जिससे झल्लाकर सोनम ने फैन को ट्विटर पर गाली दे डाली|दरअसल एक फैन ने ट्विटर पर सोनम के पिता अनिल कपूर का एक इंटरव्यू पोस्ट किया जिसमें अनिल कह रहे थे कि स्टार किड्स को फिल्म इंडस्ट्री में अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा स्ट्रगल करनी पड़ती है|
इस पर एक शख्स ने कमेंट किया क्योंकि उनके पास टैलेंट नहीं होता| इस पर सोनम भड़क गयीं और उन्होंने उस शख्स को एक गाली देकर संबोधित किया|सोनम यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने और कई गालियां उस शख्स के लिए लिख डालीं| जिससे उस शख्स को अंदाजा हुआ कि सोनम को बुरा लग गया|
उसने सोनम से माफ़ी मांगते हुए कमेंट किया,सॉरी मुझे लगता है मैंने आपकी दुखती नस पर हाथ रख दिया|वैसे यह पहला मामला नहीं है जब सोनम ट्विटर पर अपना आप खो बैठी हों| इससे पहले भी बाबा रामदेव और शोभा डे पर वह कुछ अपमानजनक कमेंट कर चुकी हैं|
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.