Home » » नीलाम होंगी बॉलीवुड की यादगार निशानियां

नीलाम होंगी बॉलीवुड की यादगार निशानियां

दिल्ली। फिल्म जंगली में शम्मी कपूर का स्कार्फ, उनकी आखिरी फिल्म रॉकस्टार से उनकी शहनाई, किशोर कुमार का आखिर बिना रिलीज हुआ गाना और इसी तरह की बॉलीवुड की कई यादगार निशानियां इस महीने होने वाली आशियन्स सिनेफा में नीलाम होंगी।
इस नीलामी की मुख्य केंद्र शम्मी कपूर होंगे। 1961 की उनकी फिल्म जंगली का स्कार्फ, 1971 में आई फिल्म अंदाज का स्वेटर, उनकी 2011 में आखिरी फिल्म रॉकस्टार से उनकी शेहनाई और उनका सबसे पसंदीदा मान्ट ब्लेंट फाउंटेन पेन को नीलामी के लिए रखा जाएगा।

किशोर कुमार के फैन उनका आखिरी गाना जो उनके देहांत से तीन दिन पहले पूरा हुआ था को खरीद सकते हैं। यही नहीं देवआनंद की आखिरी साइन की हुई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें, फिल्म शतरंज के खिलाड़ी से संजीव कुमार और अमजद खान के कपड़े, 1960 के सत्यजीत रे के डिजाइन किए फिल्म के पोस्टर, आमिर खान और टीम द्वारा लगान का साइन किया हुआ बैट इस नीलामी का मुख्य आकर्षण होगा।

Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.