BIGROCK Products || Free Website, Free Promotion || Domain, Hosting, e-Mail || Get a WEBSITE QUOTATION
मुंबई। बॉलीवुड में चर्चा है कि अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अगले महीने करन बूलानी से ब्याह रचाने वाली है। उम्र में रिया सोनम कपूर से दो साल छोटी हैं, लेकिन शादी करने के मामले में वे अपनी बड़ी बहन से आगे निकल जाएंगी।
रिया और करन दोनों ने काफी समय से साथ बताए जा रहे थे। 2009 में वेक अप सिड में रिया असिस्टेंट डायरेक्टर थीं, तब करन ने उनका साथ दिया था। 2010 में रिया ने आयशा फिल्म के जरिए प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा था और इस फिल्म में करन असिस्टेंट डायरेक्टर थे।
सूत्रों का कहना है कि दोनों साथ काम करते-करते और नजदीक आ गए। करन निर्देशक के तौर पर फिल्म 'सात हिंदुस्तानी' से करियर की शुरुआत कर रहे हैं और यह भी अनिल कपूर प्रोडक्शन की फिल्म है। कपूर परिवार से करन की नजदीकी बहुत कुछ कह देती है।
रिया और करन को काम के अलावा भी कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। दोनों को करन जौहर की उस बर्थडे पार्टी में भी साथ देखा गया था, जिसका आयोजन मनमोहन शेट्टी की बेटी आरती ने किया था। हालांकि रिया और उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने दोनों के इस रिश्तों को कभी सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। लेकिन कपूर परिवार के नजदीकी लोगों की मानें तो परिवार अपनी छोटी बेटी की पसंद से बहुत खुश हैं और करन को वे अपने परिवार के सदस्य के रूप में पहले ही स्वीकार कर चुके हैं। वैसे कपूर परिवार और करन, किसी की तरफ से इस शादी की पुष्टि नहीं हुई है।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.