Home » , , , , , » आंध्र प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार अजय और काजोल - Ajay devgan an kajol ready to be brand ambassdor of AP

आंध्र प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर बनने को तैयार अजय और काजोल - Ajay devgan an kajol ready to be brand ambassdor of AP

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात कर राज्य की नई राजधानी अमरावती के विकास और उसके पर्यटन आकर्षणों में अपनी दिलचस्पी दिखाई, जिसका नायडू ने तहेदिल से स्वागत किया । अजय अपनी पत्नी काजोल के साथ अमरावती तथा राज्य पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए तैयार हैं।  मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके योगदान से राज्य पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

अमरावती में एंटरटेनमेंट एंड मीडिया सिटी की स्थापना में भी रुचि दिखाई और साथ ही  अजय ने अपनी टीम के साथ प्रस्तावित परियोजना पर एक प्रस्तुति भी दी। नायडू ने अजय से बताया कि वह राज्य की राजधानी अमरावती को दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में एक बनाना चाहते हैं। उन्होंने अभिनेता को प्रस्तावित एंटरटेनमेंट एंड मीडिया सिटी के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Keywords : Ajay devgan, Andhra Pradesh, brand ambassdor, chandrababu naidu, Kajol, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.