![]() |
| www.marketregistration.com
मुंबई। अनिल कपूर जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे पिता भी हैं। इसीलिए वह अपनी बेटी सोनम कपूर के करियर ग्राफ के रुक जाने से कहीं चिंतित भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी लाडली के करियर को पटरी पर लाने का मन बना लिया है।
खबर है कि अनिल कपूर, रेखा अभिनीत फिल्म खूबसूरत का रीमेक बनाने का विचार कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी रेखा वाला किरदार निभाएगीं। हालाकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है।
लेकिन यदि ऐसा होता भी है तो सोनम क्या रेखा की बराबरी कर पाएगी, यह एक बड़ा सवाल है
दरअसल खूबसूरत फिल्म में रेखा का बिंदास किरदार बड़े परदे पर दोबारा जीवट करने के लिए सोनम को खासी मेहनत करनी होगी। रेखा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक है कि जिनके अभिनय की मिसाल दी जाती है।
वहीं सोनम को बॉलीवुड में आए कुछ ही समय हुआ है, वहीं उनकी फिल्में बॉक्स आफिस पर कुछ नहीं कर सकीं। मौसम, दिल्ली 6, सांवरिया, आएशा, प्लेयर उनकी कुछ ऐसी ही फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई हैं।
ऐसे में यदि अनिल कपूर सोनम को रेखा का किरदार निभाने का एक बड़ा टास्क देते हों तो उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए कुछ बारीकियां भी सोनम को सिखानी होंगी।
|
Showing posts with label Sonam Kapoor With Father Anil Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Sonam Kapoor With Father Anil Kapoor. Show all posts
सोनम कर पाएंगी रेखा की बराबरी!
Posted by Shashank shekhar
Posted on 23:41
with No comments
बॉलीवुड बोला हैप्पी फादर्स डे
Posted by Shashank shekhar
Posted on 00:09
with No comments
![]() |
| Sonam Kapoor With Father Anil Kapoor |
मुंबई। बॉलीवुड ने रविवार को फादर्स डे के मौके पर ट्विटर के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार किया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जहां अपने पिता को सर्वश्रेष्ठ पिता बताया वहीं सोनम कूपर ने अपने पिता को हीरो बताया।
प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, हैप्पी फादर्स डे पापा। आपने इतने उच्च मानक निर्धारित किए हैं, जिन्हें कोई नहीं छू सकता। मेरे सबसे अच्छे मित्र बनने के लिए धन्यवाद।
करण जौहर ने कहा, पिता झगड़ालू हो सकते हैं लेकिन वह हमेशा प्रेरणादायक होते हैं। आप सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं। सोनम कपूर ने लिखा, मेरे पिता मेरे हीरो हैं। वह इस दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पिता हैं।
जेनेलिया डीसूजा ने कहा, मेरे पिता को फादर्स डे की बधाई, वह मेरे रॉकस्टार हैं। ट्विटर पर अपनी भावनाएं जाहिर करने वाली अन्य बॉलीवुड हस्तियों में दीया मिर्जा, मारिया गोरेटी और पूजा बेदी भी शामिल हैं।


