Recent Movies
Showing posts with label arpita khan. Show all posts
Showing posts with label arpita khan. Show all posts

सलमान खान के घर गुंजी किलकारी - Congratulations To Arpita Khan And Aayush Sharma

सलमन खान का परिवार में आज कल अरबाज खान और मलाइका के रिस्ते को लेकर जो परेशानी चल रही है सभी को पता है | इन्ही परेशानियों के बिच आज सलमान खान के घर खुशियों का पल आया है |  आपको बता दे की ये ख़ुशी पल समलम के घर उनके नवजात भांजे  आहिल लेकर आये है | जी हा आज खान परिवार की लाडली बेटी और सलमान खान की चहेती बहन अर्पिता खान ने आज सुबह एक लड़के को जन्म दिया| वैसे मामू सलमान खान को बच्चे कितने पसंद हैं, हम सभी जानते हैं| वो अपने खानदान के बच्चो के साथ काफी फ्रेंडली हैं|

इस बात की जानकारी अर्पिता के पति और सलमान के ब्रदर इन लॉ आयुष ने ट्वीटर से दी उन्होंने एक पिक्चर के साथ पोस्ट किया, आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ, हमारा नन्हा प्रिंस आहिल अब इस दुनिया में आ चूका हैं| वैसे बच्चे की पिक्चर खान परिवार ने अभी तक मीडिया में शेयर नहीं की हैं|

Keywords : Bollywood, Congratulations ,Arpita Khan And Aayush Sharma, Arpita Khan, Atul Agnitori, Ayush Sharma, Salman Khan



मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. |  सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

सीमा पति सोहेल का घर छोड़ माता-पिता के साथ शिफ्ट हुई - Sima khan leave husband's house, shifted with parents

बॉलीवुड में इस साल ब्रेकअप का सीजन चल पड़ा है. अभिनेता सोहेल खान की पत्‍नी सीमा खान के बीच दूरी आ गई है. हाल ही में सीमा ने सोहेले के बांद्रा स्थित घर को छोड़ दिया और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी हैं. हाल ही में खबरें ऐसी भी आई थी कि सलमान के भाई अरबाज खान और उनकी पत्‍नी मलाइका अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है.

अंग्रेजी अखबार डीएनए की खबरों के अनुसार सीमा अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट हो गई हैं. 14 फरवरी को सलमान खान और सोहेल की बहन अर्पिता खान की गोद भराई की रस्‍म का आयोजन किया गया था, जिसमें सीमा खान कहीं भी नजर नहीं आई. हालांकि सोहेल बेटे के साथ नजर आये थे और पार्टी इंज्‍वॉय करते दिखाई दिये थे. 

आपको बता दें वैलेंटाइन डे के दिन ही सीमा ने इंस्‍टाग्राम पर एक मार्मिक पोस्‍ट भी किया था जिसमें उन्‍होंने माता-पिता के प्‍यार का जिक्र किया था. दोनों के दो बेटे हैं. दोनों की बीच किस बात को लेकर अनबन है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. 

वहीं अफवाहों की तरफ ध्‍यान दें तो दोनों के अलग होने को कारण हुमा कुरैशी को बताया जा रहा है. हुमा ने अपने एक बयान में कहा था कि सोहेल से उनकी नजदीकियां बढ़ी हैं. सोहेल भी उस वक्‍त मीडिया से नाराज हो गये थे जब उनसे उनकी शादी को लेकर कुछ सवाल पूछे गये थे. अब इस बात में कितनी सच्‍चाई है यह तो सोहेल और हुमा भी बता सकते हैं. 

हालांकि हाल ही में अरबाज ने ट्वीट कर तलाक की खबरों को अफवाह बताया था. अरबाज और मलाइका भी अर्पिता की गोदभराई में शामिल नहीं हुये थे. 

Keywords : Sohail Khan, Seema Khan ,Divorce ,Huma Qureshi ,Salman Khan ,Arpita Khan ,Baby shower ,Bollywood

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा की गोद भराई...Arpita Khan Sharmas Baby Shower


'बॉलीवुड के दबंग' सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा की मुंबई स्थित उनके आवास पर गुरुवार को गोद भराई (Baby Shower) की गई, जिसमें अर्पिता की मां सलमा खान और बहन अल्वीरा खान अग्निहोत्री के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त ही शामिल थे। आयुष शर्मा के साथ नवंबर, 2014 में विवाह के बंधन में बंधी अर्पिता को जल्द ही पहली संतान होने जा रही है, इसीलिए अपनी मां-बहन और ढेरों सहेलियों के साथ अर्पिता ने जमकर मस्ती की, और फिर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी डालीं एक तस्वीर में अर्पिता अपनी एक अन्य गर्भवती सहेली के साथ दिखाई दे रही हैं, और बेहद खुश नज़र आ रही हैं...



.Arpita Khan Sharmas Baby Shower

सलमान खान की बहन अर्पिता भी बनेगी निर्माता

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अलविरा अग्निहोत्री के बाद अब अर्पिता खान भी फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रख्नने जा रही हैं। सिनेमा जगत में चर्चा है कि उन्होंने तेलुगु फिल्म "डुकूडु" के राइट उन्होंने खरीद लिए हैं। इसके लिए कैटरीना कैफ और सलमान खान फिल्म के नायक-नायिका होंगे। अर्पिता ने हीरोइन के लिए कैटरीना को मना लिया है। फिल्म के लिए केटरीना ने अर्पिता को अपनी मंजूरी दे दी है।

मालूम हो कि अर्पिता से पहले उनकी दीदी अलवीरा ने साउथ की फिल्म खरीद कर "बॉडीगार्ड" फिल्म बनाई थी, जो सुपरहिट साबित हुई। अर्पिता भी साउथ की एक सुपरहिट फिल्म को चुनकर हिंदी में फिल्म बनाने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अर्पिता भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहतीं। इसके लिए उन्होंने फिल्म निर्माण के गुर भी सिखने शुरू कर दिए हैं। देखना होगा कि अर्पिता का निर्माण क्षेत्र में कैरियर कितना सफल साबित होता है।