Recent Movies
Showing posts with label human being. Show all posts
Showing posts with label human being. Show all posts

एक्स गर्लफ्रेंड पर आई 'मुसीबत' तो मदद करने दौड़ पड़े सलमान!

salman khan
अपनी दरियादिली के लिए चर्चित सलमान खान ने एक बार फिर अपना यह पक्ष दिखा दिया है| इस बार उनकी दरियादिली किसी और के लिए नहीं बल्कि अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली के लिए झलकी है| दरअसल सोमी नो मोर टियर्स नाम का एक एनजीओ चलाती हैं जो गरीब और घरेलू हिंसा से सताई महिलाओं की मदद करता है| मगर इस एनजीओ के पास ऐसी महिलाओं की मदद करने में दिक्कत हो रही थी क्योंकि उनके पास पर्याप्त राशि नहीं जुट पा रही थी| ऐसे में सलमान ने सोमी के एनजीओ को कुछ राशि दान में दी| सलमान के अलावा उनके दोस्तों ने भी सोमी की मदद की जिसकी वजह से सोमी सलमान की शुक्रगुजार हैं| हालांकि वह सलमान के एनजीओ बींग ह्युमन के साथ फ़िलहाल अपने एनजीओ को नहीं जोड़ना चाहती| वह चाहती हैं कि वह स्वतंत्रता पूर्वक काम करे|