Recent Movies
Showing posts with label item song. Show all posts
Showing posts with label item song. Show all posts

आमिर की 'तलाश' में रजनीकांत का आइटम सांग!


rajnikantha
दक्षिण भारत के सुपर सितारे रजनीकांत मि. पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान की आने वाली फिल्म तलाश में एक आइटम सांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रजनी इस आइटम सांग के लिए 15 करोड़ की भारी-भरकम रकम ले रहे हैं। इस हिसाब से यह अब तक का सबसे महंगा आइटम सांग होगा। उल्लेखनीय है कि यह किसी भी हिन्दी फिल्म में रजनीकांत का पहला आइटम सांग होगा। आइटम सांग में रजनीकांत की फीस के अलावा भी करोड़ों रुपए इसे फिल्माने में लगेंगे।

कैटरीना ने आइटम नंबर को कहा ना


katreena

कैटरीना इस समय अपने करियर के शिखर पर हैं। इस समय वे बॉलीवुड के तीनों खान (आमिर-सलमान-शाहरुख) के साथ फिल्में कर रही हैं। उनके पास वक्त की कमी है, इसलिए उन्होंने कुछ महीनों तक आइटम सांग नहीं करने का निर्णय ले लिया है। चिकनी चमेली, शीला की जवानी और बॉडीगार्ड में कैटरीना पर फिल्माए गए आइटम सांग ने लोकप्रियता के नए रिकॉर्ड बनाए और कैटरीना को ढेर सारे आइटम नंबर के ऑफर मिलने लगे। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए आइटम नंबर उम्दा माध्यम है, लेकिन कैटरीना के पास इतना वक्त नहीं है कि वे आइटम नंबर कर पाएं। कैटरीना से जुड़े एक सू‍त्र का कहना है ‘कैटरीना को आइटम नंबर करने में कोई परेशानी नहीं है। उनकी डांस में रूचि है और उन्हें आइटम नंबर करना अच्छा लगता है। लेकिन इस समय वे अपने करियर की महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही हैं। एक था टाइगर, धूम 3 और शाहरुख के साथ वे एक अनाम फिल्म कर रही हैं। ये रोल उनसे बहुत ज्यादा मेहनत मांग रहे हैं और कैटरीना का सारा ध्यान इस समय अपनी भूमिकाओं पर है। ऐसे में आइटम नंबर वे भला कैसे कर सकती हैं।‘ आइटम नंबर न करने यह फैसला कैटरीना ने कुछ दिनों के लिए लिया है। जैसे ही उन्हें वक्त और अच्छा ऑफर मिलेगा वे तुरंत आइटम नंबर के लिए राजी हो जाएंगी।