Recent Movies
Showing posts with label salman kareena. Show all posts
Showing posts with label salman kareena. Show all posts

सलमान-करीना को लगानी पड़ रही है वक्त से रेस



सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ इस माह के अंत में रिलीज होनी है और इसकी शूटिंग अब तक जारी है। एक सूत्र के अनुसार, ‘फिल्म का शिड्यूल पूरी तरह बिगड़ चुका है। सलमान भी एक साथ कई जगह व्यस्त थे। इसलिए अब निर्देशक अतुल अग्निहोत्री को काम समय पर पूरा करने के लिए समय से ही रेस करनी पड़ रही है।

सभी को यह फिक्र है कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए समय नहीं निकल पा रहा है।’ शिड्यूल के अनुसार चलें तो आधा गाना और कुछ सीन अब भी शूट किए जाने बाकी हैं। इसके लिए पूरा क्रू मुंबई के बाहरी इलाके में तीन दिन शूटिंग करेगा।

यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक, ‘क्रू दिन में शूटिंग करता है और रात को पोस्ट-प्रोडक्शन होता है। इसके अलावा समय ही नहीं है। तकनीशियन भी इस बात से परेशान हैं कि उन्हें समय नहीं मिल पा रहा है। हद तो यह है कि फिल्म की डबिंग भी साथ-साथ में ही हो रही है। अमूमन यह काम पूरी फिल्म खत्म हो जाने के बाद होता है। जबकि यहां सभी कुछ साथ में ही चल रहा है।

शूटिंग खत्म हो जाने के बाद प्रमोशंस के लिए भी एक महीना रखा जाता है। देखा जाए तो ‘रा.वन’ के प्रमोशंस तो रिलीज से चार महीने पहले ही शुरू हो गए हैं। हालांकि करीना इस पूरे मामले में बहुत मददगार बनी हुई हैं, उन्होंने अपनी सारी डेट्स अतुल को दे दी हैं, ताकि फिल्म समय पर पूरी की जा सके।’

देखिए प्यार में खोए सलमान को आई लव यू... कहते हुए


सलमान खान अपनी आनेवाली फिल्म 'बॉडीगार्ड' में एक बार फिर रोमांटिक अवतार में वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं| फिल्म में करीना कपूर के बॉडीगार्ड की भूमिका निभा रहे सलमान को उनसे प्यार हो जाता है और वह प्यार में खोए आई लव यू...गाना गाते नजर आएंगे| हाल ही में फिल्म के इस पहले गाने को रिलीज किया गया है जिसमें सलमान और करीना की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है| करीना देसी लुक में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं|वहीं सलमान अपने चिरपरिचित अंदाज में डांस करते आपके चेहरे पर हंसी ले आएंगे|यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी|देखिए इस रोमांटिक गाने की खास झलक:

शाहरुख़ से करीना की करीबी सलमान को नहीं पसंद!


ऐसा लगता है कि सलमान खान अगली फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में निभाए गए बॉडीगार्ड लवली सिंह के कैरेक्टर से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। फिल्म में सलमान ने करीना के बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई है। सलमान खान करीना कपूर को लेकर काफी पजेसिव दिखते हैं और बेबो के शाहरुख खान के करीब होने पर काफी असहज महसूस करते हैं।

करीना और शाहरूख काफी करीब हैं। इसलिए मैं सोचता हूं कि करीना को मेरे और शाहरूख की दुश्मनी का स्टेट्स पता चल गया होगा। सलमान ने ताना मारते हुए शाहरूख से उनके संबंधों के बारे में पूछने पर ऐसा बताया।

सलमान यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैं करीना का फेवरेट खान नहीं हूं क्योंकि जिसके साथ भी वे काम करती हैं वही उनका फेवरेट हो जाता है। इसलिए कोई भी खान करीना का फेवरेट नहीं है।

सलमान ने वास्तविक जीवन में भी खुद को करीना का बॉडीगार्ड बताते हुए कहा कि किसमें इतनी हिम्मत है कि वह बेबो के पास फटक भी पाए।

इस बात को सुनकर शाहरुख के बारे में तो पता नहीं लेकिन सैफ अली खान जरूर सोच रहे होंगे।

सामने आ गया फिल्म 'बॉडीगार्ड' के सलमान का फर्स्ट लुक


इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉडीगार्ड' 31 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

सलमान की एक के बाद एक तीन बड़ी सुपरहिट फिल्में 'दबंग', 'रेडी' और 'वांटेड' के बाद इस फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

सलमान खान ने अपने प्रायवेट बॉडीगार्ड शेरा के सुरक्षा एजेंसी की ही वर्दी को इस फिल्म में पहनने के लिए चुना है। सलमान का पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा 'दबंग' के काफी नजदीक है।

बहनोई अतुल अग्निहोत्री की सिद्दीकी निर्देशित फिल्म 'बॉडीगार्ड' में सलमान खान के अपॉजिट करीना कपूर नजर आएंगी।

बेबो की एक हरकत से जब सलमान भी रह गए भौंचक्के!


फिल्म 'बॉडीगार्ड' के सेट पर करीना कपूर को पता नहीं क्या सूझी कि वे अभिनेता सलमान खान का मजाक उड़ाने लगीं।

बेबो की इस हरकत से सलमान भी भौंचक्के रह गए। दरअसल फिल्म में एक सीन के शूट के समय अचानक से करीना सलमान के चलने की स्टाइल की नकल करने लगीं।

फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों के अनुसार सलमान भी उस समय अपनी हंसी नहीं रोक पाए जब उन्हें पता चला कि एक शॉट में करीना उनके चलने के स्टाइल की नकल कर उनका मजाक उड़ा रहीं हैं। सलमान ने सोचा कि कैमरा बंद है और यह शूट नहीं किया गया है।

बाद मे सलमान को पता चला कि करीना की यह शरारत फिल्म के एक सीन के लिए था और डायरेक्टर ने जानबूझ कर उन्हें इस सीन के बारे में नहीं बताया था।