
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और सलमान खान संयुक्त रूप से बिग बॉस के नए सीजन को हॉस्ट करेंगे।
दर्शकों के मनोरंजन को डबल करने के लिए दोनों सितारों को इस शो के एंकर के रूप में लाया जा रहा है।
पहले ये अटकलें लगाईं जा रहे थे कि सलमान खान के व्यस्त होने के कारण वे बिग बॉस 5 को हॉस्ट नहीं करेंगे। जिसकी वजह से इस रियलिटी शो को हॉस्ट करने की जिम्मेदारी संजय दत्त को दी जा रही है।
लेकिन अब शो के आयोजकों ने सल्लू और संजू दोनों को ही इससे जोड़ने का फैसला किया है।
अब देखते हैं कि दोनों की जोड़ी क्या कमाल करती है।