Recent Movies
Showing posts with label sehrawat mallika. Show all posts
Showing posts with label sehrawat mallika. Show all posts

मैं कभी शादी नहीं करूंगीः मल्लिका


मुंबई।। ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का मानना है कि विवाह नामक संस्था पुरानी पड़ चुकी है और वह अपनी जिंदगी में कभी शादी नहीं करेंगी। मल्लिका ने बताया, 'मुझे नहीं लगता कि मैं कभी शादी करूंगी।

 ऐसा इसलिए कह रही हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह प्रथा पुरानी पड़ चुकी है। मुझे अविवाहित होना ही पसंद आ रहा है। मैं इतने सारे फैन्स का प्यार और समर्पण क्यों खोना चाहूंगी?' मल्लिका ने कहा, 'मैंने वाकई कभी नहीं सोचा कि मुझे किस तरह का पुरुष चाहिए। अभी मैं यहां और विदेश में फिल्में करने में, यात्रा करने में और जिंदगी के मजे लेने में व्यस्त हूं।' कान फिल्म समारोह की एक पार्टी के दौरान मल्लिका को हॉलिवुड के ऐक्टर एंटोनियो बैंडेरास के साथ नाचते हुए देखा गया था। तब दोनों के बीच रोमांस की खबरों को काफी हवा मिली थी, लेकिन मल्लिका इस मसले पर बात नहीं करना चाहतीं। मल्लिका अपनी अगली फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में वे विवेक ओबरॉय के साथ काम कर रही हैं। इस फिल्म के बारे में मल्लिका ने कहा, 'फिल्म में मैं लवीना का किरदार निभा रही हूं। वह बेवकूफ नहीं है, बल्कि तेज दिमाग की लड़की है। वह दिल्ली की लड़की जैसी है। इस किरदार को निभाना मेरे लिए आसान रहा।'