Home » » शाहिद और प्रियंका की केमिस्ट्री

शाहिद और प्रियंका की केमिस्ट्री


विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री सभी को पसंद आई थी। एक बार फिर वही इंटेंस केमिस्ट्री दिखाई देगी तेरी मेरी कहानी में। सौ साल में तीन काल की तीन जिंदगियों में दो प्रेमियों की दास्तान है कुणाल कोहली की तेरी मेरी कहानी।
याद करें तो कमीने में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच केवल सात सीन थे। वैसे भी विशाल भारद्वाज की फिल्मों में इंटेंस इमोशन रहता है। कुणाल कोहली कहते हैं, अगर सात सीन की केमिस्ट्री अभी तक दर्शकों को याद है, तो मेरी फिल्म में तो सौ से ज्यादा सीन में दोनों साथ दिखेंगे। कुणाल कोहली निर्देशित तेरी मेरी कहानी में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के तीन जन्मों की प्रेमकहानी है।
1910, 1960 और 2012 में वे दोनों समय काल के हिसाब से अलग-अलग रंगरूप में दिखेंगे। तीनों जन्मों में एक ही कॉमन बात है कि दोनों का प्रेम चलता रहता है। शाहिद और प्रियंका की केमिस्ट्री और प्रेम की चर्चा पर्दे के बाहर भी चलती रहती है। कहा जाने लगा था कि करीना कपूर से अलग होने के बाद आखिरकार शाहिद कपूर ने किसी का हाथ थाम लिया।
फिर हुआ कुछ यूं कि शाहिद कपूर अपने पिता पंकज कपूर की फिल्म मौसम में व्यस्त हो गए और प्रियंका चोपड़ा डॉन-2 में। इधर प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के लिंकअप की खबरें भी सुर्खियों में रहीं, लेकिन तेरी मेरी कहानी के फ‌र्स्ट लुक में शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की केमिस्ट्री से ऐसा लगा किदोनों के बीच सब कुछ खोया नहीं है। जन्म-जन्मांतर की रोमांटिक लव स्टोरी तेरी मेरी कहानी में शाहिद और प्रियंका को तीन जन्मों के तीन अवतारों में तीन फिल्मों का मजा आया।

Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.