Home » » बॉलीवुड ने राज कंवर को दी अंतिम विदाई

बॉलीवुड ने राज कंवर को दी अंतिम विदाई

raj kanwar
मुंबई। बॉलीवुड ने दिवंगत फिल्म निर्माता राज कंवर को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार उनके आवास के नजदीक स्थित ओशीवारा में किया गया।
कंवर की 3 फरवरी को सिंगापुर में मौत हो गई थी। उनका शव शनिवार रात यहां लाया गया। वह 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटे करण (20) और अभय (16) हैं।
कंवर पिछले करीब एक साल से किडनी की बीमारी से पीडि़त थे और किडनी प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर गए थे, लेकिन ऑपरेशन से पहले ही उनकी मौत हो गई। उनके अंतिम संस्कर पर अब्बास-मस्तान, राजा मुराद, साजिद नाडियाडवाला, सतीश कौशिक, पूनम सिन्हा, लव सिन्हा सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां मौजूद थीं।
शाहरूख खान को फिल्म दीवाना और प्रियंका चोपड़ा को फिल्म अंदाज में पहली बार मौका देने वाले भी कंवर ही थे। उन्होंने जुदाई, जीत, बादल और लाडला जैसी फिल्में भी बनाई। उनकी आखिरी फिल्म ऋषि कपूर, हेमा मालिनी और रेखा अभिनीत सदियां थी।
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.