रविवार 5 फरवरी को बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। उन्होंने इस दिन को किसी भव्य पार्टी के बजाए पत्नी ऐश्वर्या और बेटी बी के साथ बिताने वाले हैं।
अभिषेक के लिए यह बर्थडे और भी खास बन गया है क्योंकि पिछले दिनों उन्हें ग्रीन ग्लोब अवार्ड्स से नवाजा गया। इस अवसर पर हॉलीवुड एक्टर अर्नाल्ड ने ट्विटर पर अभिषेक को बधाई दी और अगली बार मिलने का वादा किया। अवॉर्ड पाकर अभिषेक ने कहा 'हमारे देश का युवा बदलाव लाने का सामर्थ्य रखता है। हर नागरिक को पर्यावरण के प्रति जागरूक और संवेदनशील होना चाहिए।'
अपनी शरारतों व चुलबुली हरकतों से अभिषेक सबके लाडले हैं। जन्मदिन पर अभिषेक उन्होंने कहा मैं दुनिया की दो सबसे खूबसूरत लड़कियों के साथ जन्मदिन मनाने वाला हूं। मेरी पत्नी और मेरी बेटी।' सूत्रों ने बताया कि उनके दोस्त इस दिन एक सरप्राइज पार्टी रखाना चाहते थे। बाद में उन्होंने योजना बदल दी और पारिवारिक आयोजन करने का फैसला किया।
इस अवसर पर दैनिकभास्करडॉटकॉम आपके लिए लेकर आया है जूनियर बच्चन के बचपन की कुछ खास तस्वीरें। तस्वीरों में देखिए मां जया बच्चन और पिता अमिताभ बच्चन की गोद में जूनियर बच्चन को..

0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.