मुम्बई। अपने अलग डांस स्टेप्स के लिए मशहूर सलमान खान का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म दबंग 2 के गीत सीटी बजा के में उनका डांस अपने पहले के डांस की तुलना में बेहतर होगा।46 वर्षीय सलमान ने बताया, मैं इस गाने में इतना डांस करूंगा कि हर किसी को बताउंगा की डांस करना क्या होता है। जलवा (वांटेड) तो उसके सामने कुछ नहीं होगा। बस देखिए मैं इस गाने में कितना बढ़िया डांस करता हूं।
इससे पहले सलमान ढिंग चिका, मुन्नी बदनाम, हमका पीनी है और करेक्टर ढीला में अपने डांस का जादू दिखा चुके हैं।
हालांकि सलमान ने अपने प्रशंसकों को उनका नया गीत देखने को कहा। उन्होंने दबंग 2 से अभिनेता से निर्देशक बने अपने भाई अरबाज खान की भी जमकर तारीफ की।
दबंग 2 में एक बार फिर से अपने पुलिस इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे का किरदार निभाने वाले सलमान ने कहा, वह बहुत अच्छा काम कर रहा है, हम बहुत खुश हैं कि अरबाज दबंग 2 का निर्देशन कर रहे हैं। जब आप फिल्म देखेंगे तब वह बहुत बड़े निर्देशक बन जाएंगे।
इस फिल्म में सलमान एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आएंगे। फिल्म 21 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी।
0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.