Home » » राउडी राठौर अक्षय कुमार की लाइफ है बॉलीवुड में सबसे महंगी

राउडी राठौर अक्षय कुमार की लाइफ है बॉलीवुड में सबसे महंगी


लाइफ इंश्योरेंस के मामले में अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे महंगे सेलिब्रिटी बन गए हैं। उनको फिल्म राउडी राठौर में खतरनाक स्टंट करने से पहले पचास करोड़ का इंश्योरेंस कवर दिया गया है। इस मामले में अक्षय ने अब क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। 

विराट के पास 35 करोड़ रूपए का इंश्योरेंस कवर है। वहीं धोनी और इंग्लैंड के क्रिकेटर केविन पिटर्सन के पास 30 करोड़ का कवर है।

प्रभु देवा का यह आइडिया था कि राउडी राठौर के खतरनाक स्टंट से पहले अक्षय को अपना लाइफ इंश्योर्ड करवाना जरूरी है। 

वैसे, फिल्ममेकर्स ने एक्टरों को इंश्योर्ड करने का सिलसिला हाल में शुरू किया है। यशराज और करण जौहर भी अपनी फिल्मों और स्टार कास्ट का इंश्योरेंस करवाते हैं। 



इससे पहले खबर आ चुकी है कि संजय दत्त, इमरान खान और श्रुति हासन को नामीबिया में खतरनाक स्टंट करने से पहले इंश्योर्ड किया गया।

Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.