सलमान खान का परिवार और उनके फैंस भले ही उनकी शादी को लेकर खूब चिंता जताएं मगर उन्हें अभी भी इस बात से फर्क नहीं पड़ता| 46 साल के हो चुके सलमान अभी भी शादी करने के मूड में नज़र नहीं आते|
एक टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में सलमान जब बप्पा लाहिरी की शादी के रिसेप्शन में शिरकत करने गए तो वहां एक बुजुर्ग मेहमान ने उनकी जल्द शादी होने का आशीर्वाद दिया| सलमान ने उन्हें विनम्रता से रोक दिया और कहा कि वह उन्हें शोहरत,सफलता और बेहतर स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें न कि शादी का| लगता है शादी के नाम से ही सल्लू मियां को डर लगता है तभी वह हमेशा इससे दूर भागते नज़र आते हैं| अब देखना यह है कि उनके मन से कब ये डर दूर होता है और उनके फैंस और घरवाले कब उन्हें सेहरा बांधे देख पाते हैं?

0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.