Home » » रिश्तेदारों ने अभी तक मुंह मोड़ रखा है: सनी लियोनी-All Of India Accepted Me

रिश्तेदारों ने अभी तक मुंह मोड़ रखा है: सनी लियोनी-All Of India Accepted Me


बॉलिवुड में सनी लियोनी का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है लेकिन सनी को मलाल है तो इस बात का कि पूरे भारत ने उन्हें अपना लिया. नहीं अपनाया तो बस उनके सगे रिश्तेदारों ने. सनी का कहना है कि करीबी रिश्तेदारों ने उन्हें कभी फोन तक नहीं किया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सनी का कहना है कि हालांकि अब इस बात से उन्हें खास फर्क नहीं पड़ता. उनके पति डेनियल, भाई, डेनियल के माता-पिता और उनके दोस्त ही अब उनका परिवार हैं.ये लोग बुरे वक्त में भी उनके साथ रहे हालांकि सनी अपने पिता की तारीफ करती हैं. साथ ही कहती हैं कि जिस तरह पिता उनकी मां का ध्यान रखते थे, वैसे ही पूरी दुनिया के मर्दों को औरतों के साथ करना चाहिए.सनी ने कहा, "मेरे पिता ने हमेशा मेरी मां की मदद की।. मेरे पिता खाना बनाने और बर्तन मांजने में भी मां की मदद करते थे. दोनों की परवरिश भारत में हुई.इसके चलते दोनों में भारतीय संस्कार मौजूद रहे.सनी पति डेनियल की भी प्रशंसा करती है. वह कहती है कि उन्‍होंने एक संपूर्ण जेंटलमैन से शादी की है. सनी ने इंटरव्यू में बताया कि उनके रिश्‍तेदार उनसे बात नहीं करते. वे उन्‍हें पसंद नहीं करते. बिग बॉस के बाद से रिश्‍तेदारों ने संबंध तोड़ लिए. पूरे भारत ने मुझे अपना लिया लेकिन रिश्तेदारों ने अभी तक मुंह मोड़ रखा है.

रिश्तेदारों ने अभी तक मुंह मोड़ रखा है: सनी लियोनी-All Of India Accepted Me
Share this article :

0 comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.