Recent Movies
Showing posts with label बाहुबली. Show all posts
Showing posts with label बाहुबली. Show all posts

पूरे एक साल बाद सामने आएगी कटप्पा की सच्चाई - A year later the truth of Ktppa will come out

बाहुबली बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मो में  एक है . फिल्म बाहुबली ने सिने प्रेमियों के बीच इतनी खास जगह बनाई है कि इसके सीक्वल का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. आखिर सभी जानना चाहते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? ऐसा क्या हुआ जो  कटप्पा  आपने सबसे प्रिय मालिक को मरने के लिए मजबूर हुआ ? कटप्पा किसके कहने पर बाहुबली को मारा होगा ? इन सभी सवालो का जबाब मिलेगा .

वैसे इन दिनों 'बाहुबली' की शूटिंग चल भी रही है. और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट पर आई खबर के मुताबिक, अपने सवाल का जवाब जानने के लिए अभी दर्शकों को पूरे एक साल का इंतजार करना होगा.

बताया जा रहा है कि फिल्म 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी. एक तो फिल्म का क्रेज खूब है तो वहीं गुड फ्राइडे के मौके पर इसका आना वाकई बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के नए रिकॉर्ड कायम कर सकता है.

Click here to buy Bahubali


Keywords : बाहुबली, कटप्पा, प्रभास, राजामौली, बाहुबली 2, रिलीज डेट, bahubali, katappa, bahubali 2, release date, prabhas

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

'बाहुबली' सैटर्न अवॉर्ड के पांच वर्गों के लिए नामित - ' Bahubali ' nominated for five categories in Saturn Award


एकेडमी ऑफ साइंस फिक्शन, फैंटेसी एंड हॉरर फिल्म्स ने भारत की बड़े बजट की फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' को 42वें सैटर्न अवॉर्ड के लिए पांच वर्गों में नामित किया है. 'बाहुबली : द बिगनिंग' दो भागों वाली 'बाहुबली' श्रृंखला की पहली फिल्म थी. एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म का निर्माण शोभु यरलगड्डा और प्रसाद देविनेनी ने अर्का मीडिया वर्क्‍स के बैनर तले किया था.

'बाहुबली : द बिगनिंग' को सर्वश्रेष्ठ फैंटेसी फिल्म, सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रोडक्शन डिजाइन (साबू सिरिल), सर्वश्रेष्ठ फिल्म संगीत (एम.एम. किरवानी), सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (तमन्ना भाटिया) और सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइन (रमा राजामौली और प्रशांति टिपिरनेनी) के वर्गों में नामित किया गया है.

Keywords : बाहुबली, एस.एस. राजामौली, वीएफएक्स, सैटर्न अवॉर्ड, Bahubali Movie, saturn awards, Selected in Five Category, VFX