Recent Movies
Showing posts with label bahubali 2. Show all posts
Showing posts with label bahubali 2. Show all posts

थिएटर मालिकों का अनुरोध प्राप्त हैरान हुए बाहुबली - Theater owners requested surpris for Bahubali

बाहुबली : द बिगनिंग’ से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद, सफलता की कहानी लगातार जारी है, यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है। बॉलीवुड फिल्म  "दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे " के बाद शायद  लम्बे समय तक सिनेमाघरों में चलने वाली ये दूसरी फिल्म होगी ।

इस बार प्रभास को सिनेमाघरों के मालिकों ने वहां आने का अनुरोध किया है,  जहां यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में चल रही है। प्रभास  के एक करीबी सूत्र ने कहा, “वह भारत भर के कई सिनेमाघरों के मालिकों और सुखद प्रबंधनों से विशेष अनुरोध प्राप्त कर हैरान थे। वहां फिल्में अब भी चल रही हैं। मालिकों ने अभिनेता को पत्र लिख सिनेमाघर आने का अनुरोध किया है।”

फिल्म ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीतने  के बाद यह जान कर प्रभास खासा उत्साहित हैं। प्रभास ने साझा किया, “फिल्म ‘बाहुबली’ रिलीज होने के इतने महीने बाद प्रशंसा उत्साहित कर देने वाली है। थिएटर मालिक उद्योग के एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इसकी स्वीकृति मायने रखती है।”

Keywords : Bahubali 2, Prabhas, Bollywood, Rana Daggubati

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

क्या आप जानना चाहेंगे 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' ? - To know answer why kattappa killed bahubali ?

जुलाई 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म बाहुबली  600 करोड़ रुपए की कमाई करने के साथ, हिंदी में डब हुई ऐसी पहली फिल्म बनी जिसने सौ करोड़ रुपए की कमाई की।

2015 की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली दी बिगनिंग' के क्लाइमैक्स फिल्म थी जिसको दर्शक भुलाए नहीं भूलते है , इस फिल्म क्लाइमैक्स दर्शकों को सोचने पर मजबूर क्र दिए की 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' लेकिन किसी को आज तक इसका जबाब नहीं मिला । लेकिन फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजमौली ने खुद जवाब दे दिया है की  'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' ।

यूट्यूब पर धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से अपलोड किए गए एसएस राजमौली के इंटरव्यू में उनसे यह सवाल किया गया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? उन्होंने इसका जवाब देते हुए बताया कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि बाहुबली ने उसे ऐसा करने के लिए कहा हो।'

यही जवाब सही है या नहीं, इसका पता 'बाहुबली 2' के रिलीज होने पर ही चलेगा। इस फिल्म की सीक्वल 'बाहुबली द कन्क्लूजन' 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी।

Keywords : know answer , kattappa killed bahubali  , Bahubali  , Bahubali 2, Bollywood

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

पूरे एक साल बाद सामने आएगी कटप्पा की सच्चाई - A year later the truth of Ktppa will come out

बाहुबली बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मो में  एक है . फिल्म बाहुबली ने सिने प्रेमियों के बीच इतनी खास जगह बनाई है कि इसके सीक्वल का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. आखिर सभी जानना चाहते हैं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था? ऐसा क्या हुआ जो  कटप्पा  आपने सबसे प्रिय मालिक को मरने के लिए मजबूर हुआ ? कटप्पा किसके कहने पर बाहुबली को मारा होगा ? इन सभी सवालो का जबाब मिलेगा .

वैसे इन दिनों 'बाहुबली' की शूटिंग चल भी रही है. और अब इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट पर आई खबर के मुताबिक, अपने सवाल का जवाब जानने के लिए अभी दर्शकों को पूरे एक साल का इंतजार करना होगा.

बताया जा रहा है कि फिल्म 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होगी. एक तो फिल्म का क्रेज खूब है तो वहीं गुड फ्राइडे के मौके पर इसका आना वाकई बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के नए रिकॉर्ड कायम कर सकता है.

Click here to buy Bahubali


Keywords : बाहुबली, कटप्पा, प्रभास, राजामौली, बाहुबली 2, रिलीज डेट, bahubali, katappa, bahubali 2, release date, prabhas

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर