Recent Movies
Showing posts with label Ajay Devgn Kareena Kapoor To Pair Up Again For Baadshaho. Show all posts
Showing posts with label Ajay Devgn Kareena Kapoor To Pair Up Again For Baadshaho. Show all posts

राजकुमारी बनेगी करीना-Ajay Devgn Kareena Kapoor To Pair Up Again For Baadshaho


बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन और अभिनेत्री करीना कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचा सकती है। अजय देवगन और करीना कपूर ने ओमकारा ,सत्याग्रह ,सिंघम रिटर्नस जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अब यह जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है। बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक मिलन लुथारिया 'बादशाहो' नामक फिल्म बनाने जा रहे है। फिल्म के लिये अजय देवगन का चयन किया गया है। मिलन लुथारिया काफी समय से इस फिल्म के लिये अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। चर्चा है कि इस फिल्म में अजय के साथ करीना कपूर का चयन किया जा सकता है। चर्चा है कि फिल्म में अभिनेत्री का किरदार राजकुमारी का है और मिलन को इसके लिए एक खूबसूरत चेहरे की तलाश है। मिलन ने पिछले दिनों करीना से मुलाकात की और भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। करीना को अपना किरदार पसंद आया है। सब कुछ सही रहा तो करीना और अजय की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर साथ नजर आ सकती है।

Ajay Devgn Kareena Kapoor To Pair Up Again For Baadshaho