Recent Movies
Showing posts with label sarkar. Show all posts
Showing posts with label sarkar. Show all posts

'सरकार-3' के लिए एक बार फिर साथ होंगे अमिताभ और रामू- Amitabh and Ramu work together in sarkar3


बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड निर्देशक रामगोपाल वर्मा की जोड़ी एक बार फिर साथ काम करने वाली है।  बॉलीवुड की यह जोड़ी फिल्म 'सरकार' के सेक्वाल की तयारी क्र रही है । रामू के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'सरकार-3' में अमिताभ बच्चन अपने किरदार को आगे बढ़ाएंगे।

रामू और अमिताभ पहले 'सरकार' और उसका सीक्वेल 'सरकार-2' बना चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं। शायद यही वजह है कि रामू ने इस फिल्म का तीसरा भाग बनाने का मन बनाया है और अमिताभ उनके साथ हैं।

इस जोड़ी की पिछली फिल्म 'डिपार्टमेंट' बहुत बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, इसके बावजूद अमिताभ बच्चन को रामू की प्रतिभा पर बहुत भरोसा है, क्योंकि वो पहले भी कई बार कह चुके हैं कि कामयाबी और नाकामी सिक्के के दो पहलू हैं। रामू की प्रतिभा पर उन्हें कभी शक नहीं हुआ और जब भी मौका मिलेगा वो रामू के साथ काम करेंगे।

लगता है कि वो समय जल्द ही आने वाला है जब अनिताभ और रामगोपाल की जोड़ी एक बार फिर साथ होगी। देखना दिलचस्प होगा कि 'सरकार3' में अमिताभ के अलावा और कौन कौन सितारे होंगे क्योंकि 'सरकार2' में उनके पुत्र की भूमिका निभाने वाले अभिषेक बच्चन के किरदार की हत्या हो गई थी।

Keywords : again, amitabh ,ramu, work together ,Sarkar3, Bollywood, Sarkar2, Sarkar, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर 

अमिताभ-अभिषेक तो 'इसमें' रहेंगे लेकिन बच्चन बहू नहीं!

sarkar
रामगोपाल वर्मा 2005 में बनी फिल्म सरकार का दूसरा सिक्वेल 'सरकार 3' बना रहे हैं, लेकिन इसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन को एक्ट्रेस नहीं बनाएंगे। हालांकि, इसमें अमिताभ और अभिषेक बच्चन पहले फिल्मों की ही तरह कास्ट किए जाएंगे। 2005 में बनी सरकार और 2008 में बनीं इसकी सिक्वेल 'सरकार राज' में अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या थे लेकिन अगली फिल्म के लिए उन्होंने बच्चन बहू को नहीं चुना है। इसके बारे में बताते हुए रामू ने एक मीडिया डेली को कहा कि ऐश्वर्या इस फिल्म की पार्ट नहीं होंगी। स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। अभी यह क्लियर नहीं है कि शूटिंग कब शूरू हो पाएगी। अब देखना है कि सरकार 3 में रामू क्या कमाल दिखाते हैं।