Recent Movies
Showing posts with label shirish kunder. Show all posts
Showing posts with label shirish kunder. Show all posts

देखें कैसे राधिका आप्टे 'कृति' के साथ दिमाग में दे रही हैं दस्तक - Watch! Radhika Aptes new short Film kriti



राधिका आप्टे को लघु फिल्मों की 'क्वीन' कहा जाए तो क्या इसमें कुछ गलत होगा? जिस तरह पिछले कुछ समय से राधिका की एक के बाद एक लघु फिल्में सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही हैं, यह कहना अति नहीं होगा कि राधिका इंटरनेट पर राज कर रही हैं। पिछले साल उनकी फिल्म अहिल्या ने काफी तारीफें बटोरी थीं, उसके बाद वह 'द कॉलिंग' में दिखाई दीं जिसमें दफ्तरों में गर्भवती महिलाओं के साथ होने वाले पक्षपातपूर्ण रवैये को दिखाया गया था। और अब आप्टे नज़र आ रही हैं एक सायको थ्रिलर शॉर्ट फिल्म 'कृति' में जिसकी सराहना करते बॉलीवुड नहीं थक रहा है।

अब यह महज़ इत्तेफाक़ है या कुछ और कि राधिका जिस भी यूट्यूब फिल्म से जुड़ती है, उसे पसंद करने वालों की कमी नहीं होती। शिरीष द्वारा इस फिल्म को ट्विटर पर शेयर किए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि इंडस्ट्री में उनके दोस्तों ने फिल्म की तारीफ में कसीद पढ़ दिए। अभी तक यूट्यूब पर 5 लाख बार इसे देखा जा चुका है।

Keywords : राधिका आप्टे, कृति, मनोज वाजपेयी, शिरीष कुंदर, radhika apte, Kriti, Manoj Bajpai, shirish kunder, Bollywood, Short Film, Queen of Short Film, 

मिथिलेश के लेख  |  "समाचार" |  न्यूज वेबसाइट बनवाएं. सूक्तियाँ | Print Media | गैजेट | प्रोफाइल-कैलेण्डर