![]() |
| Amitabh Bachchan |
महानायक अमिताभ बच्चन को इन दिनों अपने कोलकत्ता के उन दिनों की याद सता रही हैं, जब वह वहां अपने लिए काम की तलाश कर रहे थे। वेबसाइट 'बिगबी डॉट बिगअड्डा डॉट कॉम' पर अमिताभ ने लिखा, "वर्तमान में कोलकत्ता बहुत बदल गया है। अंग्रेजी शासन में कोलकत्ता देश की पहली राजधानी थी, जो पूरी तरह ईसाई संस्कृति में रंगी हुई थी। एंग्लो-इंडियंस समुदाय के लोगों की बड़ी आबादी कोलकत्ता में निवास करती थी और धूमधाम से क्रिसमस मनाती थी।" उन्होंने बताया, "60 के दशक में जब मैं अपने भविष्य और नौकरी की तलाश में इस शानदार शहर में आया था, तो यहां का वातावरण लाजवाब था। यहां के क्लबों, भोजनालयों और होटलों की स्थिति बहुत अच्छी थी।" "मैंने उस वक्त सिर्फ 500 रूपए महीने के वेतन पर गुजारा चलाया लेकिन एक पल भी ऐसा नहीं था जब मुझे अपने वेतन पर अफसोस हुआ हो। उस वक्त कोलकत्ता में बहुत से बैंड और ऑर्केस्ट्रा थे जो इस वक्त मुम्बई में फिल्मों में संगीत देने का काम कर रहे हैं।"
हालांकि 69 वर्षीय अमिताभ ने कहा कि वह मौज-मस्ती भरा वक्त वापस नहीं लौटेगा।

0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.