Recent Movies
Showing posts with label ajay devgan films. Show all posts
Showing posts with label ajay devgan films. Show all posts

फिल्म 'शिवाय' में डायरेक्टर और एक्टर अजय देवगन गाना गाएंगे.


खुद की होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'शिवाय' में अब फिल्म के डायरेक्टर और एक्टर अजय देवगन गाना गाते हुए नजर आएंगे.

अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर से बात करते हुए फिल्म 'शिवाय' के म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन ने कहा, 'मैंने अजय देवगन के बुल्गारिया जाने से पहले बातचीत की थी, अजय को संगीत की अच्छी परख है और उन्हें गाने का कांसेप्ट पसंद आया और गाने के लिए तैयार हो गए.'

मिथुन इस फिल्म के म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर काम कर रहे हैं. मिथुन ने यह भी कहा, 'फिल्म भगवान शिव से प्रेरित है, इसलिए इस गाने में अलग तरह के पावर की जरूरत थी, जिसके लिए मैं अजय देवगन के अलावा और किसी के बारे में सोच नहीं सकता था. हमने फिल्म के सही संगीत के लिए बहुत सारी मेहनत की है. मैंने पिछले 10 सालों में इस तरह का संगीत नहीं दिया.'

मिथुन इस फिल्म में अजय के अलावा इंटरनेशनल स्तर के सिंगर्स से भी गाना गाने को कहेंगे. मिथुन ने बताया, 'अजय और मेरे बीच एक अच्छा समीकरण है और यही कारण है कि वो इस गाने को गाने के लिए तैयार हुए. अजय अपने इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित हैं और इसकी बेहतरी के लिए वो सबकुछ करने के लिए तैयार हैं.'

Keywords :  Ajay devgan, bollywood, shiwaaye, upcoming film, ajay devgan films, Bollywood News

सन ऑफ सरदार की कहानी

Free Website, Free Promotion
www.marketregistration.com
बैनर : वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, अजय देवगन फिल्म्स, वायआरवी इंफ्रा एंड मीडिया (प्रा.) लि. प्रोडक्शन 
निर्माता : अजय देवगन, एन. आर. पचिसिया, प्रवीण तलरेजा 
निर्देशक : अश्विनी धीर
संगीत : हिमेश रेशमिया, साजिद-वाजिद, संदीप चौटा 
कलाकार : अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, जूही चावला, तनूजा, सलमान खान (मेहमान कलाकार) 
रिलीज डेट : 13 नवंबर 2012
========
सन ऑफ सरदार के निर्माता अजय देवगन हैं और उन्हें अपनी इस फिल्म पर इतना विश्वास है कि दिवाली पर वे यशराज फिल्म्स की ‘जब तक है जान’ से सीधी टक्कर ले रहे हैं। वैसे भी दिवाली अजय के लिए लकी साबित हुई है।

सन ऑफ सरदार के नाम से ही स्पष्ट है कि ये पंजाब की कहानी है। मेहमाननवाजी में सरदारों का कोई जवाब नहीं होता है। अपने यहां आए मेहमान की वे बड़ी खातिरदारी करते हैं, लेकिन जब बात गौरव और सम्मान की आ जाए तो इसे ये बड़ी गंभीरता से लेते हैं।

जस्सी (अजय देवगन) एक मस्तमौला और प्यार बांटने वाला सरदार है। लंदन में वह रहता है। पंजाब में वह अपनी जमीन बेचने के सिलसिले में आता है। यहां उसकी मुलाकात मीत (सोनाक्षी सिन्हा) से होती है। मीत को देखते ही जस्सी उससे प्यार कर बैठता है।

घटनाएं कुछ ऐसी घटती हैं कि जस्सी को मीत के घर जाना पड़ता है। यहां उसकी मुलाकात बिल्लू (संजय दत्त) से होती है जो मीत के घर का मुखिया है। कुछ अनसोची बातें जस्सी के साथ होती है और फिर चूहे बिल्ली का खेल शुरू हो जाता है। कन्फ्यूजन के कारण कई हास्यास्पद घटनाएं घटती हैं और दमदार एक्शन भी देखने को मिलता है।
----