Recent Movies
Showing posts with label prity zinta. Show all posts
Showing posts with label prity zinta. Show all posts

प्रीति जिंटा का टखना हुआ चोटिल


मुंबई एअरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के साथ हुई धक्का-मुक्की के बीच अभिनेत्री प्रीति जिंटा के टखने में मोच आ गई है। खबर है जब प्रीति मुंबई हवाई अड्डे से बाहर आ रहीं थी तभी फोटोग्राफरों ने उन्हें घेर लिया, जिससे हुई आपाधापी में प्रीति फिसल गई और उनका टखना मुड़ गया । प्रीति ने ट्विटर दी जानकारी में बताया कि वो टखने में चोट के कारण घर पर आराम कर रही है, क्योंकि हवाई अड्डे पर फोटोग्राफरों के कारण उनका टखना मुड़ गया था। प्रीति ने लिखा है, मैं रातभर शूटिंग करके विमान में पहुंची और फिर हवाई अड्डे पर धक्का लग गया। गौरतलब है प्रीति अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘इश्क इन पेरिस’ का काम पूरा करके कल पेरिस से लौटी थीं। इसी दौरान वह हवाई अड्डे पर फोटोग्राफरों के कैमरों से बचने के लिए अपना चेहरा ढके हुए थी और हादसे का शिकार हो गईं।

डांस करने में कोरियोग्राफर को भी थका देती हैं प्रिटी!

Market registration .com

प्रिटी जिंटा बहुत कमाल की डांसर तो नहीं हैं, लेकिन स्टेप्स सीखने में कोई कसर भी नहीं छोड़तीं। उनकी आगामी फिल्म 'इश्क इन पेरिस' में सरोज खान ने भी कुछ गीत कोरियोग्राफ किए हैं।

prity zinta
प्रिटी के बारे में सरोज ने कहा 'प्रिटी की स्माइल इतनी प्रिटी और क्यूट है कि हम उसके साथ डबल मेहनत भी हंसते-हंसते कर लेते हैं। उससे गलती हो जाती है और हमारा ध्यान न भी जाए, लेकिन वह खुद हंसने लगती है और बता भी देती है कि उसने गड़बड़ की है।'

प्रिटी भी सीनियर कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ काम करने से बहुत खुश थीं। इस बारे में ट्विटर पर भेजे एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- 'इश्क इन पेरिस' के एक सॉन्ग के लिए सरोज जी के साथ काम कर रही हूं। सालों बाद उनके साथ दोबारा जुडऩा बहुत अच्छा लगा। हालांकि, मैं उन्हें बहुत थका देती हूं।

http://bfactor.co.in