साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' के कुछ दृश्यों में अभिनेता मनोज कुमार का कथित मजाक उड़ाया गया था। अब यह मामला फिर से भड़का है। 'ओम शांति ओम' इन दिनों जापान में जापानी भाषा में रिलीज की गयी है।
'ओम शांति ओम' फिल्म के एक दृश्य में शाहरुख खान ने मनोज कुमार का मजाक उड़ाया था। इस सीन पर मनोज की आपत्ति के बाद फिल्म निर्देशक फराह खान ने कहा था कि उन्होंने इस दृश्य को काट दिया है।
अब यह फिल्म इसी सप्ताह जापान में प्रदर्शित की गई। इस फिल्म में वह पूरा सीन है जिस पर मनोज कुमार को आपत्ति थी। फिल्म में यह सीन दिखने पर इस बार मनोज कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है।
मनोज कुमार ने 'ओम शांति ओम' के निर्माता 'इरॉस इंटरनेशनल' और फिल्म से जुड़े बाकि लोगों पर 100 करोड़ की मान हानि का दावा कर दिया है। मनोज कुमार ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान सहित फिल्म के बाकी कलाकारों पर भी गुस्सा जाहिर किया है।
मनोज कुमार ने बताया कि जब पहली बार उन्होंने अपनी आपत्ति ज़ाहिर की थी तो शाहरुख़ खान खुद उनके घर उनसे माफ़ी मांगने आए थे। माफी मांगने और वह सीन हटाने की बात कहने के बाद भी फिल्म में वह सीन रखा गया है।

0 comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.